भाजपा के विजयी चेहरे का ललाट इस बार भी हिन्दुत्व के तिलक से सजा है। जीत की लम्बी फेरिस्त में हिन्दुत्व के चेहरे ज्यादा अंतर से जीत रहे है। भाजपा ने अपने कुशल चुनावी प्रबंधन में हर चुनौतीपूर्ण हिन्दी बैल्ट वाले बड़े प्रदेश में एक-एक ऐसा प्रत्याशी दिया था जो हिन्दुत्व का चेहरा हो और राष्ट्रवाद और सनातन धर्म की अलख जलाने का योगदान दे रहा हो। मध्यप्रदेश में साधवी प्रज्ञा, बिहार में गिरिराज और यूपी में साक्षी महाराज। इन सबके सामने बड़े जनाधार वाले उम्मीदवार थे। बड़ी चुनौती थी। भाजपा के इन तीनों प्रत्याशियों के विवादित बयानों को लेकर विपक्ष और मीडिया इनपर हमलावर थी। किंतु ये तीनों हिन्दुत्व के चेहरे प्रचंड जनसमर्थन से जीत रहे हैं।
भाजपा के मुख पर हिन्दुत्व का विजयी तिलक प्रज्ञा, साक्षी और गिरीराज को प्रचंड जनसमर्थन